ग़म ए हस्ति से बस बेगाना होता
ख़ुदाया काश मैं दीवाना होता
गुलों को आग लग जाती चमन में
अलग बैठा कोई मस्ताना होता
ख़ुदाया काश मैं दीवाना होता
जो देखा है सुना है ज़िन्दगी में
जो देखा है सुना है ज़िन्दगी में
वो बनके दर्द रह जाता न जी में
फ़क़त एक ख्वाब एक अफसाना होता
ख़ुदाया काश मैं दीवाना होता
उसी दीवानगी में बेखुदी में
उसी दीवानगी में बेखुदी में
ज़िन्दगी में सदा गर्दिश में
सदा गर्दिश में एक पैमाना होता
ख़ुदाया काश मैं दीवाना होता
ग़म ए हस्ति से बस बेगाना होता
ख़ुदाया काश मैं दीवाना होता