LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Hari Ka Dhyan Laga Man Mere

•

2008

Samay Ka Khel Nirala

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला
समय के आगे झुकना पड़े
चाहे हो वो बड़ा बल वाला रे, भाई
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला

महाभारत का वीर शिरोमणि, कृष्ण सखा था महान
लूटी द्वारिका काबाओं ने, वही अर्जुन, वही बान
गुरु वशिष्ठ ने राजतिलक का सुंदर महूरत निकाला
पर राम चले वनवासी होकर, विधि ने संकट डाला
समय के फेर में आए सभी
प्रभु राम और मुरली वाला रे, भाई
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला
समय के आगे झुकना पड़े
चाहे हो वो बड़ा बल वाला रे, भाई
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला

भस्मासुर की देख तपस्या शंभु ने वर दे डाला
शिव की शक्ति शिव के ही पीछे, भागे डमरू वाला
ऐसे समय में विष्णु जी ने मोहनी रूप बनाया
भस्मासुर को छलिया ने छल से अपने संग नचाया
पापी हुआ भस्म अपने ही हाथों
शिव का हुआ बोल बाला रे, भाई
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला
समय के आगे झुकना पड़े
चाहे हो वो बड़ा बल वाला रे, भाई
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला

राजा हरिश्चंद्र, नल-दमयन्ती ने कितने ही कष्ट उठाए
पर टेक ना छोड़ी अंत समय तक, सत पे राज लुटाए
देव और दानव, मानव, सभी कुछ समय के चक्र में चलते
समय के रचनाकार हरि हैं, भक्ति से समय बदलते
रेख पे मेख तो हरि ही मारे
जग का वो रखवाला रे, भाई
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला
समय के आगे झुकना पड़े
चाहे हो वो बड़ा बल वाला रे, भाई
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला
समय का खेल निराला रे, भाई
समय का खेल निराला

WRITERS

PT. SHIVRAM, PT. RAMCHANDRA BAGORA

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Hari Ka Dhyan Laga Man Mere

2008

01

Bande Kis Par Kare Guman

Mohammed Rafi

02

Samay Ka Khel Nirala

Mohammed Rafi

03

Man Re Tan Hai

Mohammed Rafi

04

Hari Ka Dhyan Laga Man Mere

Mohammed Rafi

05

Mere Shyam Tera Naam

Mohammed Rafi

06

Kanha Toone Peer Na Jaani

Mohammed Rafi

07

Bhajore Man Ram Govind Hari

Mohammed Rafi

08

Akhiyan Hari Darshan Ki Pyasi

Mohammed Rafi

From This Artist