LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Khat

•

2025

Khat

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
काग़ज़ के फूल लाऊँ तेरे लिए
ख़त लिखूँ तेरे लिए
मैं ख़ुदा में मानूँ नहीं
पर माँगूँ दुआ तेरे लिए
तेरे लिए घर बनाऊँ
दीवारें नीले रंग से सजाऊँ
पसंद है तुम्हें मालूम है
तुमने बताया था एक दफ़े
नीले फूल लाऊँ तेरे लिए
ख़त लिखूँ तेरे लिए
मैं ख़ुदा में मानूँ नहीं
पर माँगूँ दुआ तेरे लिए

तेरी बातें नासमझ सी
फिर भी जायज़ लग रही हैं
तू परेशान कर रही है
फिर भी मासूम लग रही है
तेरे लिए मंदिर जाऊँ
तेरे नाम का दिया जलाऊँ
हँसता रहे तू चाहे जो हो
तेरी हँसी को नज़र न लगे
काग़ज़ के फूल लाऊँ तेरे लिए
ख़त लिखूँ तेरे लिए
मैं ख़ुदा में मानूँ नहीं
पर माँगूँ दुआ तेरे लिए

हो हो हो हो

तेरे लिए हम बने हैं
तेरे लिए बदल रहे हैं
क्या मोहब्बत हो गई है
तेरी ही तेरी बातें करें
तेरे लिए घर बनाऊँ
दीवारें नीले रंग से सजाऊँ
पसंद है तुम्हें मालूम है
तुमने बताया था एक दफ़े

देख शायर बना तेरे लिए
नग़मा लिखा तेरे लिए
मैं ख़ुदा में मानूँ क्यूँ
तू ख़ुदा मेरे लिए

WRITERS

Navjot Ahuja

PUBLISHERS

Lyrics © Dark Lab Records Publishing Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Khat

2025

01

Khat

Navjot Ahuja

From This Artist