आँखों से तेरी आँखें चार जब हुई
पंख फैलाए पंक्षी खो मेरे जाएँ
इन बैंगनी गुलाबी आसमाँ में
मिलावटी चाय की प्यारी सी बेस्वादी फीकी दुनिया
खिले हज़ारों मुरझा गए, छोड़ा ना साथ तू
कानों के भीतर समेटी ज़ुल्फ़ें तूने जब
अधखुले होंठों पे दाँतों का फेरना
थम नब्ज़ जाए झलक से क़सम रब
गर्म फूली चूल्हे की रोटी सी भीनी-भीनी ख़ुशबू तेरी
ना कोई जाने, ना मैं जानूँ तजुर्बा अनोखा क्यूँ तू
करूँ महसूस सुबह-ओ-शाम कलम से काग़ज़ों पे
खिले हज़ारों मुरझा गए, छोड़ा ना साथ तू