तू है नज़र में, हसीं सा है जैसे कोई मंज़र
तेरे बिन रहना नहीं एक पल भी मुझे
तेरी ही खुशबू से महकता मेरा दिल
है नया इश्क़ हर दिन तुझसे मुझे
है ये गुज़ारिश, हो तेरी ही बारिश
कहना मेरा मान ले, हाथों को तू थाम ले
क्यूँ मेरे दिल की हर एक दास्ताँ में अब शामिल है तू
तू मेरी साँसों को दे अब पनाह, हाँ, इस क़ाबिल है तू
तू शब है, तू ही है अब सुबह, तुझसे मुक़म्मल जहाँ
भूल बैठी मैं सारा जहाँ, हुई जब से नज़दीकियाँ
बेक़ाबू होकर ये दिल देखे तेरा रास्ता
दिल की इंतज़ारियाँ हुई क़ामिल
धड़कन से आगे ये दिल तुझको माँगे
साँसों में तू इस तरह, है जैसे तू हर जगह
ख़्वाबों में आना, नहीं कुछ जताना
तेरे-मेरे इश्क़ का चले अब यही सिलसिला
क्यूँ मेरे दिल की हर एक दास्ताँ में अब शामिल है तू
तू मेरी साँसों को दे अब पनाह, हाँ, इस क़ाबिल है तू
तू शब है, तू ही है अब सुबह, तुझसे मुक़म्मल जहाँ
भूल बैठी मैं सारा जहाँ, हुई जब से नज़दीकियाँ