मेरी अधूरी कहानी लो दास्ताँ बन गयी
हो तूने छुआ आज ऐसे मैं क्या से क्या बन गयी
सहमे हुए सपने मेरे हौले हौले अंगड़ाईयाँ ले रहे
ठहरे हुए लम्हें मेरे नयी नयी गहराईयाँ ले रहे
ज़िन्दगी ने पहनी है मुस्कान
ओढूं तेरी काया सोलह श्रृंगार मैं सजा लूं
संगम की ये रैना इसमें त्यौहार मैं मना लूं
खुशबु तेरी छू के कस्तूरी हो जाऊं
कितनी फीकी थी मैं सिन्दूरी हो जाऊं
सुर से ज़रा बहकी हुई मेरी दुनिया थी बड़ी बेसुरी
सुर में तेरे ढलने लगी बनी रे पिया मैं बनी बांसुरी
ज़िन्दगी ने पहनी है मुस्कान
तूने गर्दिशों की लय बदल दी
WRITERS
AMITABH BHATTACHARYA, AJAY GOGAVALE, ATUL GOGAVALE, Amitava Bhattacharya