LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Revolver Rani

•

2014

Pehle Lohe Ki Chingaari

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
पहले लोहे की चिंगारी
चमकी हाय मृत्यु जाएगी
कोहरे से दोहरी है धरती
अँधियारे ने अग्नि दागी
मानव धड़ और गर्दन
खून की पिचकारी छितराये
जो भी ललकारे चंडी को
एक ही झटके में चिर जाए

मारे जाने का दिन है यह
मृत्यु मारे है किलकारी
मटकी से सर फट-ते जाएँ
बहती रक्तों की पिचकारी
चट चट काटे वह सबको देखो
रणचंडी वह ताक भी जाए
सौ हाथों की देखो साँसें साँसें सी बिखरायें

भूख से बंदूकों देखो
वह मृत्यु का जनम कराएं
साड़ी गर्भवती बन्दूकें
करके धान्य धान्य चिल्लाएँ
माथे चीखें मुट्ठी बांधे
लोहा लोहे केहता जाए
सन्नाटे की चमड़ी में से
कोलाहल सा बहता जाए

घन घन करके गरजे लोहा
घन घन गोले बरसे लोहा
निकला कैसे चीरे देखो
जलते धड़के सर से लोहा
डर के मारे अम्बर ऊँचा
ऊंचा ऊंचा होता जाए
क़दमों से यूँ धूल उड़े है
लाखों सूरज भी धक् जाएँ

पगले हाथी जैसी डोले
मृत्यु चिंघाडे और बोले
कट गयी सारी रक्त शिराएं
सबका खून उबल कर खुले
दम खम लेकर वीर लडे हैं
घायल होकर भी लाडे हैं
सर कट जाएँ खंजर
कोई यूँ गम्भीर लाडे हैं

आँखों में जो खून भरेगा
सारा लाल लाल निकलेगा
आँखें बंद करो और बांटो
वर्ना जान माल निकलेगा
डर के धरती बोल रही है
मर जाऊंगी बोल रही है
लाशों का अंबार कागा है
धरती सबको तौल रही है

हर नस में भरा है
और साँसों में काल भरा है
भीगी बू से धरती सारी
और आधा पातळ भरा है
निखरे मुण्ड लुंड भी देखो
रक्तिम गहरा कुण्ड भी देखो
गिद्धों की फैली हैं बाहें
देखो उनके झुण्ड भी देखो

तप के हवा के पद गए छाले
तलवारों से छिल गयी काया
जीवन के तारों पे देखो
मृत्यु ने संगीत बजाया
जल गए ज़िंदा कितने मानव
गाँव को भी जल जाने दो
जंगल के सब पंछी जल गए
छाओं को भी जल जाने दो

लाशें ऐसी छितरि बिखरी
गिद्धों की बुद्धि चकराई
मांस के लोथड़े ऐसे फैले
मृत्यु को भी आये
फिर भी उसने जबडा खोले
साँसों को भी चबा लिया है
बर्बादी के पंजे ने ही
नौशहवर को बचा लिया है

WRITERS

PUNEET SHARMA, SANJEEV SRIVASTAVA

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Revolver Rani

2014