LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Om Shanti Om

•

2007

Dastaan - E - Om Shanti Om

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
सुनने वालो
सुनो ऐसा भी होता है
दिल देता है जो
वो जान भी खोता है
प्यार ऐसा जो करता है
क्या मर के भी मरता है
आओ तुम भी आज सुनलो
दास्तान है ये की इक था नौजवान
जो दिल ही दिल में एक हसीना का था दीवाना
वो हसीना थी के जिसकी खूबसूरती
का दुनिया भर में था मशहूर अफ़साना
दोनो की ये कहानी है जिसको सभी
कहते हैं ओम शांति ओम

नौजवान की थी आरजू
उसकी थी यही जूस्तजू
उस हसीना में उसको मिले
इश्क़ के सारे रंगो
नौजवान की थी आरजू
उसकी थी यही जूस्तजू
उस हसीना में उसको मिले
इश्क़ के सारे रंगो
उसने ना जाने ये नादानी है
वो रेत को समझा के पानी है
क्यूँ ऐसा था किस लिए था ये कहानी है
दास्तान है ये के उस दिलकश हसीना के
निगाहों दिल में कोई दूसरा ही था
बेख़बर इस बात से उस नौजवान के ख्वाबों का
अंजाम तो होना बुरा ही था
टूटे ख्वाबों की इस दास्तान को सभी
कहते हैं ओम शांति ओम

सुनने वालो
सुनो ऐसा भी होता है
कोई जितना हसे
उतना ही रोता है
दीवानी होके हसीना
खाई क्या धोके हसीना
आओ तुम भी आज सुनलो
दास्तान है ये की उस मासूम हसीना ने
जिसे चाहा वो था अंदर से हरजाई
संगदिल से दिल लगाके
बेवफा के हाथ आके
उसने इक दिन मौत ही पाई
इक सितम का फसाना है जिसको सभी
कहते हैं ओम शांति ओम

क्यूँ कोई कातिल समझता नही
ये जुर्म वो है जो छुपता नही
ये दाग वो है जो मिटता नही
रहता है खूनी के हाथ पर
खून उस हसीना का जब था हुआ
कोई वहाँ था पहुँच तो गया
लेकिन उसे वो बचा ना सका
रोया था प्यार उसके मौत पर

दास्तान है ये की जो पहचानता है खूनी को
वो नौजवान है लौट के आया
कह रही है ज़िंदगी कातिल समझले
उसके सर पे छा चुका है मौत का साया
जन्मो की करमो की है कहानी जिसे
कहते हैं ओम शांति ओम
कहते हैं ओम शांति ओम
कहते हैं ओम शांति ओम

WRITERS

Vishal-Shekhar, Javed Akhtar, Kumaar, Vishal Dadlani

PUBLISHERS

Lyrics © Dark Lab Records Publishing Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Om Shanti Om

2007

LyricIQ Analysis

Top Emotion

Sadness

Sentiment
Thumbsup IconThumbsup IconThumbsup Icon
Theme

None