ये मेरी ज़िंदगी बेजान लाश थी
बरसों से प्यार को तेरी तलाश थी
ये मेरी ज़िंदगी बेजान लाश थी
बरसों से प्यार को तेरी तलाश थी
बस आज मेरी खोयी तक़दीर मिल गयी
अब के बहार में इस इंतज़ार में
दिल का वो हाल था, मुशकिल ये साल था
अब के बहार में इस इंतज़ार में
दिल का वो हाल था, मुशकिल ये साल था
दीवाने के लिये इक ज़ंजीर मिल गयी
तसवीर में मगर ये कौन है बता
इस को ज़रा उठा मुझको यहाँ बिठा
तसवीर में मगर ये कौन है बता
इस को ज़रा उठा मुझको यहाँ बिठा
क्या काम इस का राँझे को हीर मिल गयी
आयी है टूट कर तुझपर जवानियाँ
बचपन की है मगर सारी निशानियाँ
आयी है टूट कर तुझपर जवानियाँ
बचपन की है मगर सारी निशानियाँ
मेरे हसीन ख़्वाबों की ताबीर मिल गयी