LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Rasiya

•

2023

Rasiya

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
अभी यह घर भले ही
खूब बेगाना है तुझको
जहाँ-भर में भटक कर
फिर यही आना है तुझको
के दिन जब ढल चुका होगा
तो सोएगा कहाँ तू
अभी से दे रखा बिस्तर का
सिरहाना है तुझको
तेरे अपने तुझे
मालूम होंगे वक़्त चलते
तू अपना ले अभी जिसको भी
अपनाना है तुझको
तुझे मालूम है शम्मा में
जल जाएगा फिर भी
समझ सकती हूँ क्यूँ बनना
तो परवाना है तुझको

ओ पिया, ओ पिया अफ़साने सुनाता है क्यूँ
रसिया, रसिया कही और तू जाता है क्यूँ
ओ पिया, ओ पिया, अफ़साने सुनाता है क्यूँ
रसिया, रसिया कही और तू जाता है क्यूँ

तेरी हर हा में उसने
हा मिलाई एक हफ़्ता
तुझे लगता है उसने
खूब पहचाना है तुझको
मै हरगिज़ पूछती हूँ
क्यूँ ग़लत रस्ता चुना है
बता कब और कितनी बार
पछताना है तुझको
तेरा गम था
तुझे समझा नही जाता कही पे
क्या सारी ज़िंदगी इस गम को
दोहराना है तुझको
तजुर्बा यह भी ले ले
चल इससे भी जी ले पूरा
सुनाने को मिला एक
और अफ़साना है तुझको

ओ पिया, ओ पिया अफ़साने सुनाता है क्यूँ
रसिया, रसिया कही और तू जाता है क्यूँ
ओ पिया, ओ पिया, अफ़साने सुनाता है क्यूँ
रसिया, रसिया कही और तू जाता है क्यू

WRITERS

Srushti Tawade, Abhijay Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © Warner Chappell Music, Inc.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Rasiya

2023

01

Rasiya

Srushti Tawade