LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Inth Ka Jawab Patthar [B.O.F]

•

2008

Main Hoon Dabbewala

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
गर्म गर्म ताजा ताजा ले कर आया हूं
गर्म गर्म ताजा ताजा ले कर आया हूं
मैं निवाला , मैं निवाला
बारिश में आऊं, गर्मी में आऊं
सबकी भूख मिटाऊं
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
है मैं डब्बेवाला

हर सुबह साइकिल लेकर
सबके घर जाऊं
सबके नाम के डिबा
सबके ऑफिस में दे आऊं
काम करू चटपट झटपट
कभी न शरमाऊं
सेवा को मैं पूजा समझूं
राम के गुण गाऊं
खाना खिलाऊं, तसल्ली दिलाऊं
सबके नाज़ उठाऊं
है मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
है मैं डब्बेवाला

अरे बड़े बड़े अफसर मेरा
खाते हैं खाना
अनपढ़ हूं पर दफ्तर में
है मेरा आना-जाना
बंबई का हर एक चेहरा
है जाना-पहचाना
फिर भी सड़कों पर हर कोई
लगता है बेगाना
बीड़ी जलाऊं उलझन मिटाऊं
इस दिल को समझाऊं
है मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
अरे मैं डब्बेवाला

बारह महीने काम करे हम
मिलती नहीं छुट्टी
अपनी किस्मत दो गज कपड़ा
चावल दो मुट्ठी
अपने नाम की आती है
जब भूले से कोई चिठ्ठी
याद आती है अपने देश की
वो सोंदी मिट्टी
साइकिल उठाऊं चौपाटी जाऊं
यादों में खो जाऊं
मैं डब्बेवाला
है मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला

लोग मुझे कह देते हैं
चलता फिरता होटल
अपना जीवन तो नौजवान
सत्रा किलो कल
कभी कभी हो जाता है
ये तन मन बोझल
मुंह से लगा लेते हैं
छुप कर दारू की बोतल
चादर बिछाऊं कोई गीत गाऊं
फुटपाथ पर सो जाऊं
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला

दीदी तेरा देवर दीवाना
जब ये सुनू गाना
यादों में मेरी करता है हलचल बिताया वो ज़माना
भाईया के डर से भाभी के पीछे वो मेरा छुप जाना
बस्ती में वो हंगामा करना
गोरियों से टकराना
आंसू छुपाऊं फिर मुस्कुराऊं
भागम भाग मचाऊं
है मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
गर्म गर्म ताजा ताजा
ले कर आया हूं
गर्म गर्म ताजा ताजा
ले कर आया हूं
मैं निवाला , मैं निवाला
बरस में आऊं, गर्मी में आऊं
सबकी भूख मिटाऊं
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला
मैं डब्बेवाला

WRITERS

RAAM LAXMAN, SHAHEEN IQBAL

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Inth Ka Jawab Patthar [B.O.F]

2008

01

Rajai Odh Ke

Asha Bhosle, Udit Narayan

02

Bollywood Ki Baby

Alisha Chinai

03

Zindagi Hai Gana

Leora, Vinod Rathod

04

Chute Hai Phar Phar

Rafique, Sapna Awasthi

05

Ek Ladke Pe Aa Gaya Hai

Asha Bhosle, Udit Narayan

06

Main Hoon Dabbewala

Sudesh Bhosle (Sudesh Bhosle, Poonam)