अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया
अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया
हँसी उड़ाये चाहे सारी दुनिया
अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया
सावरिया के रंग में चुनरिया रँगाऊँगी
सावरिया के रंग में चुनरिया रँगाऊँगी
चन्द्रमा का झुमका पहन पिया आउंगी
झांझरिया मैं तो बनी रे जोगनिया
अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया
हँसी उड़ाये चाहे सारी दुनिया
अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया
तेरे लिए मैंने तो शर्म लाज छोड़ी रे
तेरे लिए मैंने तो शर्म लाज छोड़ी रे
तेरे संग जोड़ी तो जगत संग तोड़ि रे
तू है मोहन मैं तेरी मोहनिया
अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया
हँसी उड़ाये चाहे सारी दुनिया
अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया