तू जो पास है दिल खुशमिज़ाज है
तू जो नहीं तो कुछ भी नहीं
पास तेरे मैं रहूँ या नहीं
अदायें तेरी मेरी जान ले रही
हर अधूरी ख्वाहिशों में तू शामिल है
डूबते अरमानों का तू साहिल है
तेरे बिना ना दिखता मुझको मंज़िल है
अकेलेपन में तूझे ढूंढे मेरा दिल है
नादानियाँ जी भर के कर ले तू
सौ ग़लतियाँ जो तेरी माफ़ है
खफ़ा तुझसे मैं रह ना पाऊं
दिल मेरे जो इसके खिलाफ़ है
महफ़ूज है जो तू संग है मेरे
बेफ़िकर हैं ज़िंदगी के रास्ते
चल पड़ा हूँ मैं बस तेरे वास्ते
तू जो पास है दिल खुशमिज़ाज है
तू जो नहीं तो कुछ भी नहीं