LyricFind Logo
LyricFind Logo
Sign In
Lyric cover art

Legends

2006

Dil Ki Dhadkan Pe Gaa

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
दिल की धड़कन पे गा
उम्र भर मुस्कुरा प्यार को जीत ले
ज़िन्दगी हार जा
दिल की धड़कन पे गा

ज़िन्दगी गीत है प्यार है रागिनी
ज़िन्दगी गीत है प्यार है रागिनी
छेड़ दे साज़ को रात है काटनी
छेड़ दे साज़ को रात है काटनी
कह रहा है समाँ गाए जा गाए जा
कह रहा है समाँ गाए जा गाए जा
दिल की धड़कन पे गा
उम्र भर मुस्कुरा
प्यार को जीत ले
ज़िन्दगी हार जा
दिल की धड़कन पे गा

ज़िन्दगी भर मोहब्बत के नग़में सुना
ज़िन्दगी भर मोहब्बत के नग़में सुना
मुस्कुराते गुलों को गले से लगा
मुस्कुराते गुलों को गले से लगा
काँटे उलझे तो दामन ना अपना छुड़ा
काँटे उलझे तो दामन ना अपना छुड़ा
दिल की धड़कन पे गा
उम्र भर मुस्कुरा
प्यार को जीत ले
ज़िन्दगी हार जा
दिल की धड़कन पे गा

चार दिन की है ये ज़िंदगानी तेरी
चार दिन की है ये ज़िंदगानी तेरी
याद रह जाए जीवन कहानी तेरी
याद रह जाए जीवन कहानी तेरी
सबके होंठों पे नाचे फ़साना तेरा
सबके होंठों पे नाचे फ़साना तेरा
दिल की धड़कन पे गा
उम्र भर मुस्कुरा
प्यार को जीत ले
ज़िन्दगी हार जा
दिल की धड़कन पे गा

WRITERS

Hafiz Khan, Shevan Rizvi

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Legends

2006