LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Dekhne Walon Ne

•

2000

Dekhne Walon Ne

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा
मेरा दावा है के तुझसा नहीं देखा होगा
जिस तरह मैंने तेरी राह तकी है बरसों
जिस तरह मैंने तेरी राह तकी है बरसों
यूँ किसी ने तेरा रस्ता नहीं देखा होगा
यूँ किसी ने तेरा रस्ता नहीं देखा होगा

देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा
मेरा दावा है के तुझसा नहीं देखा होगा
जिस तरह मैंने तेरी राह तकी है बरसों
जिस तरह मैंने तेरी राह तकी है बरसों
यूँ किसी ने तेरा रस्ता नहीं देखा होगा
यूँ किसी ने तेरा रस्ता नहीं देखा होगा

देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा
मेरा दावा है के तुझसा नहीं देखा होगा

दिन हो चाहे रात हो, हम दोनों का साथ हो

होंठों पे मेरे सनम, बस तेरी ही बात हो

बस तुझे प्यार दूँ, बस तेरा नाम लूँ

बहके जो कभी, तुझको थाम लूँ

इस तरह से तुझे पलकों में छुपा लूँगा मैं
इस तरह से तुझे पलकों में छुपा लूँगा मैं
मेरी आँखों में सिर्फ तेरा ही चेहरा होगा
मेरी आँखों में सिर्फ तेरा ही चेहरा होगा

देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा

छाई है क्या बेख़ुदी, ये दिल भी बेताब है

खुशबू बिखरे फूल से, बस इतना-सा ख़्वाब है

जब तक छाँव हो, जब तक धूप हो

ऐसा ही खिला, तेरा ये रूप हो

जिस तरह मैंने दुआओं में तुझे माँगा है
जिस तरह मैंने दुआओं में तुझे माँगा है
ऐसे रब से ना किसी ने तुझे माँगा होगा

देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा
मेरा दावा है के तुझसा नहीं देखा होगा
जिस तरह मैंने तेरी राह तकी है बरसों
जिस तरह मैंने तेरी राह तकी है बरसों
यूँ किसी ने तेरा रस्ता नहीं देखा होगा

देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा
मेरा दावा है के तुझसा नहीं देखा होगा

WRITERS

ANU MALIK, SAMEER

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Dekhne Walon Ne

2000

01

Dekhne Walon Ne

Alka Yagnik, Udit Narayan

From This Artist