ऐ मालिक तेरे बन्दे हम (आ आ)
नेकी पर चलें और बदी से टलें
ताकि हंसते हुए निकले दम (आ आ)
ये अँधेरा घना छा रहा (आ आ)
तेरा इंसान घबरा रहा (आ आ)
हो रहा बेखबर कुछ न आता नज़र
है तेरी रौशनी में जो दम (आ आ)
तू अमावास को कर दे पूनम (आ आ)
नेकी पर चलें और बदी से टलें
ताकि हंसते हुए निकले दम (आ आ)
जब जुल्मों का हो सामना (आ आ)
तब तू ही हमें थामना (आ आ)
वो बुराई करे हम भलाई भरें
बढ़ उठे प्यार का हर कदम (आ आ)
और मिटे बैर का ये भरम (आ आ)
नेकी पर चलें और बदी से टलें
ताकि हंसते हुए निकले दम (आ आ)