कारे-कारे बदरा की छाई-छाई रे घटा
बादल को चीर निकला रे नीर निकला रे नीर
नन्हीं-नन्हीं बूँदनियों की खनन-खनन खन खन्जरी
बजाती आई बजाती आई देखो भाई बरखा दुल्हनिया बरखा दुल्हनिया
मैं तो नाचूँ तेरे संग-संग सैंया हो सैंया हो सैंया(हो)
हो सावन का सन्देसा लेकर निकली जोगन घर से
जो कोई इसके प्यार को तरसे वहीं नवेली बरसे
कारे-कारे कारे-कारे बादरवा की झनन-झनन झन झाँझरी
बजाती आई है देखो भाई बरखा दुल्हनिया बरखा दुल्हनिया
हो हो हो हो उमड़-घुमड़ कर आई रे घटा
कारे-कारे बदरा की छाई-छाई रे घटा
बादल को चीर निकला रे नीर निकला रे नीर
मीठी-मीठी मस्त पवन की सनन-सनन सन बाँसुरी
बजाती आई देखो भाई बरखा दुल्हनिया बरखा दुल्हनिया
हरी-हरी चुनरी साजे कलियों का कँगना बाजे
कलियों का कँगना बाजे मन बाजे
देखो बरखा की अँखियाँ लाजे हो लाजे हो लाजे
देख के अपनी बरखा रानी की मीठी मुस्कान रे
सावन के दूल्हे की चमक उठी शान रे
गोरी-गोरी गोरी-गोरी बिजुरिया की चमक-चमक चम पंखड़ी
चमकाती आई देखो भाई बरखा दुल्हनिया
कारे-कारे बदरा की छाई-छाई रे घटा
बादल को चीर निकला रे नीर निकला रे नीर
रंग-बिरंगी झोली भरके भरन-भरन भण्डार रे
लुटाती आई लुटाती आई देखो भाई बरखा दुल्हनिया बरखा दुल्हनिया
भरी-भरी अपनी झोली अनमोली भैया
खेलो-खेलो ख़ुशियों की होली हो होली हो होली
धन ये पवन धन ये बरखा धन धन हमरी धरती(हो हो हो हो हो)
सबके जीवन के ये अधूरे सपने पूरे करती
देखो-देखो देखो-देखो घर-घर हमारे लहर-लहर आनन्द की
लहराती आई लहराती आई देखो भाई बरखा दुल्हनिया बरखा दुल्हनिया
कारे-कारे बदरा की छाई-छाई रे घटा
बादल को चीर निकला रे नीर निकला रे नीर